फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद विवाद ः बिल का भुगतान नहीं होने से कटा टेलीफोन कनेक्शन

विज्ञापन
नगरपरिषद कार्यालय की तस्वीर। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और चेयरपर्सन के बीच चल रहे विवाद के कारण अब सामान्य काम भी प्रभावित होने लगे हैं। कर्मचारियों के वेतन व ठेकेदारों के बिल का भुगतान रुकने के बाद अब टेलीफोन का कनेक्शन भी कट गया है। इसके चलते नगर परिषद कार्यालय में इंटरनेट सेवा बाधित रही। हालांकि प्राइवेट नेट से काम किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो महीने पहले नगर परिषद कार्यालय में कार्यकारी अधिकारी व चेयरपर्सन पूनम सैनी के पति और पार्षद हरेंद्र उर्फ काला सैनी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद यह विवाद लगातार गहराता रहा और मुख्यालय से कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान के तबादले के भी आदेश जारी हुए। इस पर चेयरपर्सन का दावा है कि तबादले के आधार पर कार्यकारी अधिकारी को रिलीव कर दिया गया है, जबकि कार्यकारी अधिकारी रिलीविंग से मना कर रहे हैं। अब यह मामला अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में बिलों के चैक पर हस्ताक्षर को लेकर पेंच फंस गया है। इसके चलते कई काम प्रभावित हो रहे हैं।
पहले हुए हस्ताक्षर पड़ रहे भारी
दरअसल चार अगस्त को कार्यकारी अधिकारी के जींद से टोहाना तबादले के आदेश आए थे। इसके बाद रिलीव करने पर कार्यकारी अधिकारी ने तर्क दिया कि इससे पहले उनके और चेयरपर्सन पूनम सैनी के चैक पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह हस्ताक्षर रिलीव करने की तारीख के बाद के हैं। ऐसे में अब करीब 18 हजार रुपये का बिल नहीं भरने के कारण अब टेलीफोन का कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन

कल देखेंगे मामला
टेलीफोन का कनेक्शन कटने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। शुक्रवार को इसका पता किया जाएगा और बिल भरवा दिया जाएगा।
डॉ. एसके चौहान, कार्यकारी अधिकारी, जींद नगर परिषद।
टोहाना में है डॉ. एसके चौहान की तैनाती
नियमानुसार डॉ. एसके चौहान फिलहाल टोहाना में कार्यकारी अधिकारी हैं। सामान्य कार्यों को देखते हुए ही पहले हस्ताक्षर किए गए, लेकिन इसी को उन्होेंने अदालत में साक्ष्य बना लिया, इसलिए अब हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन

पूनम सैनी, चेयरपर्सन, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें