फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नुक्कड़ नाटक से नागरिकों को किया जागरूक

Mon, 15 Jun 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी20-रेलवे स्टेशन पर नाटक के माध्यम से स्वच्छता को लेकर जागरूक करते हुए कलाकार। स्रो
विज्ञापन
जींद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे विशेष जन जागरूकता अभियान के तहत नगर परिषद स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियां आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह मुख्य जींद रेलवे स्टेशन परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने मंचन से यात्रियों और आम नागरिकों को स्वच्छता का महत्व समझाया। नाटक के जरिए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
जिला नगर आयुक्त अनिल कुमार दून ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, घर-घर कूड़े के पृथक्करण की आदत विकसित करना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की जानकारी देना तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित करना है। जिला नगर आयुक्त अनिल कुमार दून ने नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें