फोटो 14जेएनडी25-डॉ. सैनी हॉस्पिटल में रक्तदाता को बैज लगाते हुए मुख्यातिथि और अन्य। स्रोत सद
जींद। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को युवा विकास समिति ने राज हॉस्पिटल रोहतक रोड जींद पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी पहुंचीं। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र दूहन पूर्व सरपंच बहबलपुर, सोहन सैनी हेड कांस्टेबल बी एस एफ, सुशील कुमार सैन, संजय कुमार सैन पहुंचे। शिविर में 45 युवाओं ने रक्तदान किया। डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्त का कोई दूसरा स्रोत नहीं है। यह केवल मानव शरीर में ही बनता है। रक्त के अभाव में कई बार लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसलिए केवल रक्तदान के माध्यम से ही रक्त को संचित किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रदीप रेढू, विनोद शर्मा, प्रवीण सैनी, अभिषेक मोर मौजूद रहे। संवाद