11जेएनडी22: कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सरपंच रामतीर्थ। स्रोत कोच
जुलाना। गांव रामकली में सर्कल कबड्डी महाकुंभ का आयोजन 21 व 22 फरवरी को गांव के स्टेडियम में किया जाएगा जिसके लिए गांव के सरपंच रामतीर्थ मलिक ने आयोजन कमेटी और पंचायत सदस्यों की एक बैठक लेकर तैयारियों के लिए ड्यूटी लगाई।
रामतीर्थ मलिक में कहा कि 22 फ़रवरी को प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार मुख्यातिथि के तौर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। इनके अलावा प्रदेश के पूर्व डीजीपी जाट सभा के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक, भाजपा नेता कैप्टन योगेश बैरागी, जिला भाजपा अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, सरपंच संगठन के जिला प्रधान सुधीर बुआना सहित अन्य खेलों से जुड़ी महान हस्तियां शामिल होकर खिलाडियों का हौसला बढ़ाएंगे।
अंतराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नरेश मलिक ने बताया कि ग्राम पंचायत के साथ आंबेडकर सेवा समिति रामकली, शहीद भगत सिंह खेल समिति, आजाद कल्ब रामकली सहित समस्त ग्रामवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। नरेश मलिक ने कहा कि एक पंचायत के हैवी वेट मैच के साथ पंजाब हरियाणा पुरुष और पंजाब हरियाणा महिला सर्कल कबड्डी खिलाड़ियों के भी मैच होंगे जिसमें एक पंचायत का पहला इनाम एक लाख का होगा।
दूसरा 71 हजार तीसरा और चतुर्थ 41 हजार के साथ पांचवें स्थान से 32 वे स्थान तक आने वाली टीमों को भी लाखों का इनाम दिया जाएगा इसके अलावा बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को 25 हजार रुपये के अलग अलग नकद इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने कहा की 22 फरवरी को दोपहर बाद पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार पहुंच कर सभी विजेता खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित करेंगे। इस मौके पर शामलों कलां गांव के सरपंच बिजेंद्र मलिक, खीमाखेड़ी के सरपंच गोविंद यादव, प्रदीप सैनी, शिला सैनी, नरेंद्र पंच, विक्की मोर मौजूद रहे।