जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत युवक को 32 बोर की अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कैथल जिले के खुराना गांव निवासी गौरव के रूप में हुई है।
सीआईए नरवाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि एक विशेष टीम एचसी रणधीर सिंह के नेतृत्व में हरियल चौक नरवाना पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि खुराना गांव निवासी गौरव अवैध पिस्तौल के साथ मितासो स्कूल के पास खड़ा है। टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्तौल मिली। इस मामले में नरवाना शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद