फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक की चाकू मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी11: पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी अतुल मलिक। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। ढिगाना गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी को जुलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामकली गांव निवासी अतुल मलिक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जुलाना थाना प्रभारी ने बताया कि 24 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि सोनीपत जिले के छपरा निवासी बसंत को लड़ाई-झगड़े में चोट लगी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर घायल के बयान पर मामला दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में घायल ने बताया था कि वह अपने पिता की बुआ के पास गांव ढिगाना में रहता है। मई में किसी बात को लेकर उसकी रामकली गांव निवासी अतुल मलिक के साथ कहासुनी हो गई थी। 23 अगस्त की शाम को वह बाइक लेकर गांव शामलो कलां व गांव ढिगाणा के बीच रजबहा पुल पर घूमने के लिए गया था। वहां पर उसको अतुल मलिक मिल गया। इस दौरान अतुल ने उसकी गर्दन पकड़ कर दबोच लिया और उसके सीने पर चाकू से वार किए। चाकू लगने से वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गया। मामले में पुलिस ने अतुल मलिक के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उपचार के दौरान बसंत की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। रविवार को उसे गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद करने की कोशिश की जाएगी।

08जेएनडी11: पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी अतुल मलिक। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें