फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से बच्चों को मिलेगी नई ऊर्जा : राजेश

Mon, 16 Dec 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी27: छात्रों को जानकारी देते हुए रेडक्रॉस ट्रेनर सरोज। स्रोत विभाग
विज्ञापन
जींद। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जींद व मौलिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय जूनियर रेडक्रॉस काउंसिल (जेआरसी) शिविर का शुभारंभ हुआ। कैंप का शुभारंभ जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण बच्चों के लिए लाभदायक होगा, क्योंकि बच्चों को आज के दिन समाजसेवा व विभिन्न गतिविधियों से जुड़ना बहुत जरूरी है। इससे बच्चों में नई ऊर्जा आएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में कक्षा चौथी से आठवीं के 100 बच्चे व 20 अध्यापक भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर उषा गुप्ता, राममेहर व सरोज ने रेडक्रॉस के बारे में बच्चों को जानकारी दी।
सरोज कहा कि हम सभी को रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ना चाहिए, ताकि हम समाज सेवा का हिस्सा बनकर नेक कार्य में अपना योगदान दे सकें। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी जींद के सचिव रविंद्र हुड्डा ने सभी प्रतिभागी बच्चों व शिक्षकों को सोसाइटी की गतिविधियों से अवगत करवाया। डीटीओ सुनील दत्त ने बताया की रेडक्रॉस शिक्षकों व बच्चों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित करता है ताकि उन्हें भी जानकारी हो की समाज सेवा किसी भी रूप में की जा सकती है। इस अवसर पर वीरेंद्र बिरौली, सूर्यदेव आर्य, महावीर, प्रदीप कुमार, सोमवीर, राजेश लांबा मौजूद रहे।

16जेएनडी27: छात्रों को जानकारी देते हुए रेडक्रॉस ट्रेनर सरोज। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें