फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्पेशल ओलिंपिक में अंकुर संस्थान के बच्चों ने जीते पदक

विज्ञापन
20जेएनडी15: पदक विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
जींद। अंकुर दिव्यांग शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने 18 अप्रैल को आयोजित स्पेशल ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल संस्थान बल्कि पूरे जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन हुआ है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई। इसमें अंकुर शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने बोच्चे बॉल, फुटबॉल और रेस प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में संस्थान की खिलाड़ी शिवानी और छात्र इशांत ने बच्चे बॉल में स्वर्ण पदक जीता। कबीर, पुनीत और आरव ने रजत पदक अपने नाम किए। इसके अलावा इशांत, जक्षित, सौरव, जतिन और मोहित मीणा ने कांस्य पदक जीते
विज्ञापन

विद्यार्थियों की इस सफलता को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और मजबूत इरादों का परिणाम माना जा रहा है। संस्थान की प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान प्रबंधन प्रमुख रोशन लाल गोयल और केसी गुप्ता ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें