फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लंबित मामलों की मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एसपी कुलदीप सिंह ने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने व लंबित मामलों के त्वरित निपटान को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक की। इसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों, सभी पुलिस चौकी इंचार्ज, सहित विभिन्न युनिट के इंचार्ज ने हिस्सा लिया। एसपी ने निर्देश दिए कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में लंबित मामलों की नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें। मामलों के शीघ्र व निष्पक्ष निपटान पर विशेष ध्यान दें। महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों की सहायता और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें