फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उडनदस्ते ने सफीदों रोड से लिए सैंपल

विज्ञापन
सड़क से सामग्री के सैंपल लेते टीम के सदस्य। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को सफीदों रोड से नवनिर्मित सड़क के दो सैंपल लिए। गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल को लैब में भेजा जाएगा। हालांकि टीम को मौके पर पूरी साम्रगी मिली। सीएम फ्लाइंग टीम, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एसडीओ जितेंद्र कुमार, पीड्ब्ल्यूडी बीएंडआर के जेई सत्यवीर सिंह शुक्रवार दोपहर सफीदों रोड पर पहुंचे। ब्राह्मण धर्मशाला के पास और मिनी बाईपास की ओर से दो सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सफीदों रोड पर करीब दो साल पहले अमरूत योजना के तहत पाइपलाइन डालने का काम शुरू हुआ था। तब से यहां सड़क उखड़ी पड़ी थी। ऐसे में करीब एक महीने पहले ही सड़क का निर्माण शुरू हुआ। उस समय भी सफीदों रोड के दुकानदारों व अन्य लोगों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसके अलावा पिछले दिनों सीआरएसयू में हुई डीडीएमसी की मीटिंग में जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों पर सवाल उठाए थे। हालांकि मीटिंग में ही एक्सईएन नवनीत नैन ने गुणवत्ता सही बताई थी।
मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाए थे मामला
इस बारे में लोगों की शिकायत आई थी कि जो सड़क बन रही हैं, उनकी गुणवत्ता सही नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री के समक्ष शहर की सड़कों की हालत व जो सड़क बनी हैं, उनकी गुणवत्ता का मुद्दा उठाया था। इसके बाद सीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक जींद।
110 के स्थान पर 130 एमएम मिली सामग्री
सैंपल लेते समय पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क पर डाली गई सामग्री की जांच की गई। इस दौरान एक वर्ग फुट में सड़क को खोदा गया। यहां जब सामग्री की जांच की गई तो यह 130 एमएम मिली, जबकि वर्क ऑर्डर में 110 एमएम सामग्री का प्रावधान है।
1.70 करोड़ रुपये से बनी है सड़क
सफीदों बाईपास से दालमवाला अस्पताल मिनी बाईपास तक की 1.7 किलोमीटर की सड़क पर करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये से बनी है। यह राशि नगर परिषद द्वारा अमरूत योजना के तहत पाइपलाइन डालने के दौरान उखाड़ी गई सड़क के बदले दी गई है।
गुणवत्ता की जांच एक सामान्य काम है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते द्वारा दो जगह से नवनिर्माण सड़क के सैंपल लिए हैं। इनकी जांच करवाई जाएगी। सड़क नियमानुसार बनी हुई है। - सत्यवीर सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें