फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में वैक्सीन भंडारण के लिए पहुंचे 10 फ्रिजर

विज्ञापन
वैक्सीन भंडारण के लिए बनाया गया कक्ष। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जनवरी के पहले सप्ताह में कोरोना वैक्सीन आने की तैयारियां जिला स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली हैं। नागरिक अस्पताल प्रशासन को कोवैक्सीन के भंडारण के लिए 10 फ्रिजर मिल चुके हैं। जिले के सभी 34 नागरिक अस्पतालों, पीएचसी व सीएचसी पर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 350 स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची बनाई जा चुकी है। इनको जल्द ही टीकाकरण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग को स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से कोवैक्सीन आने पर हर प्रकार की तैयारी करने के निर्देश दिए थे। इस पर जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सीन भंडारण के लिए 10 फ्रिजर की मांग की थी ताकि वैक्सीन को उचित तापमान में रखा जा सके। वैक्सीन आते ही पहले इसे भंडारण कक्ष में रखे फ्रिजर में स्टोर किया जाएगा। उसके बाद यहां से जहां-जहां टीकाकरण किया जाना है, वहां पर भेजी जाएगी। स्वास्थ्य निदेशालय ने जो स्वास्थ्य कर्मचारी टीकाकरण करेंगे, उनकी भी सूची मांगी है। विभाग ने 350 लोगों की सूची भेजी है, जो टीकाकरण करेंगे। इसके अलावा लगभग 350 ऐसे लोगों की भी सूची भेजी है, जिनको सबसे पहले वैक्सीन लगाई जानी है।
स्वास्थ्य निदेशालय से वैक्सीन भंडारण के लिए 10 फ्रिजर मिल चुके हैं। 350 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कर्मचारियों को टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। - डॉ. नवनीत, जिला टीकाकरण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें