फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ईंटल कलां में देसी अंदाज में दिखे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Sun, 28 Dec 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी43: ईंटल कला गांव में ग्रामीणों के मध्य बैठकर बात करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी। स्रोत :
विज्ञापन
जींद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जमीन से जुड़े अंदाज के चलते चर्चा में रहे। राखीगढ़ी भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव ईंटल कलां में अचानक काफिला रुकवाया और बिना किसी तामझाम के सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

गांंव के सरपंच रामनिवास ने बताया कि गांव पहुंचते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुजुर्गों के बीच हुक्का गुड़गुड़ाते हुए बैठ गए और उनसे बातचीत की। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना और खेती-बाड़ी, फसलों की स्थिति, ग्रामीण जीवन की समस्याओं और परंपराओं पर खुलकर चर्चा की।
मुख्यमंत्री को अपने ही अंदाज में ग्रामीणों के साथ बैठा देख लोग भावुक नजर आए और बोले कि अब तो मुख्यमंत्री भी अपने ही घर का आदमी लगने लगा है। मुख्यमंत्री ने गांवों की सादगी, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि गांव ही हरियाणा की असली पहचान और ताकत हैं। गांवों में रहने वाले लोग आज भी अपनी परंपराओं, संस्कृति और एक-दूसरे के सुखदुख में साथ खड़े रहने की भावना को जीवित रखे हुए हैं, यही हरियाणा की सबसे बड़ी पूंजी है। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सामने गांव मं पीएचसी व लाइब्रेरी बनवाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन
27जेएनडी43: ईंटल कला गांव में ग्रामीणों के मध्य बैठकर बात करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें