फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल नौ जनवरी को सफीदों में करेंगे रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। आठ महीने बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल नौ जनवरी को जींद जिले में आएंगे। वे सफीदों में रैली करेंगे। किसान आंदोलन के चलते कोई भी बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हो पाया था। हालांकि 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद के नागरिक अस्पताल में कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। इसके बाद अब फिर से जिले का कार्यक्रम बना है। भाजपा नेताओं ने रैली की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके चलते सोमवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर ने पहले प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों व इसके बाद जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। मोर ने दावा किया है कि रैली में 50 हजार लोगों को शामिल किया जाएगा। राजू मोर बताया कि किसान आंदोलन के दौरान प्रदेश के 12 ऐसे जिले रहे, जहां मुख्यमंत्री की रैलियां नहीं हो पाईं। ऐसे में इन जिलों में कार्यक्रम करने की योजना मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बनाई है। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से इसके लिए तारीख मांगी थी। ऐसे में सबसे पहले जींद से इन कार्यक्रमों की शुरुआत होगी और नौ जनवरी को सफीदों में रैली होगी। बैठक में जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी व जगदीश उझाना, पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल एडवोकेट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ओम प्रकाश पहल, जवाहर सैनी, ओम प्रकाश नैन, बलकार डाहौला रामफल शर्मा, तेजेंद्र ढुल, धर्मेंद्र शर्मा, पुष्पा तायल, नरेंद्र शर्मा, मनीष गोयल मौजूद रहे। राजू मोर ने बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर जिले भर में कार्यक्रम होंगे। जिले में सभी 1018 बूथों पर कार्यक्रम होंगे।
-------
अधिकारी भी हुए सक्रिय
मुख्यमंत्री की रैली को लेकर अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। दरअसल पिछले कुछ समय में जींद में कई विकास परियोजनाएं पूरी हुई हैं। इसके लिए करीब तीन महीने पहले भी सरकार द्वारा जिला प्रशासन से विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन तब इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ऐसे में अब मुख्यमंत्री के आगमन पर नई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें