चुनाव आचार संहिता लगने से पहले हलके को चार बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 47 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया सभी परियोजनाओं के शिलान्यास पट्ट उपमंडल कार्यालय के ई-दिशा केंद्र में लगाए गए हैं। इस दौरान विधायक प्रेमलता, डीसी डॉ. आदित्य दहिया और एसडीएम राजेश कोथ मौजूद रहे।
विधायक प्रेमलता ने कहा कि भाजपा के शासन में हलके की तस्वीर बदली है। अब से पहले हलका पिछड़ेपन का शिकार था। इसका सीधा कारण अब से पहले जो भी मुख्यमंत्री थे जानबूझ कर जिला जींद व हलके में काम नहीं होने देते थे। उन्होंने कहा कि गांव में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। आठ गांवों के जलघरों में सीधे सिरसा ब्रांच नहर से पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने की योजना का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह, एसडीओ सुनीता नैन, डॉ. राजचंद्र जांगड़ा, संजीव डूमरखां, सुरेंद्र गर्ग, रमेश श्योकंद, इंद्र फौजी, राममेहर दनौदा, धर्मेंद्र चहल, जितेंद्र डूमरखां, रामनिवास दनौदा, सज्जन चौधरी, बिल्लू डूमरखां, महाबीर धानियां, जोगिंद्र पैंसिया, रणधीर पांचाल मौजूद रहे।