पुलिस की गिरफ्त में पेट्रोल पंप मालिक से 35 हजार रुपये लूटने का मुख्य आरोपी विक्रम ।
- फोटो : Jind
दैबलेन रोड पर पेट्रोल पंप मालिक से बाइक सवार तीन युवकों ने तीन मई की रात को पिस्तौल के बल पर 35 हजार रुपये रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक रजनीकांत की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को सीआईए नरवाना ने सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ कंजर निवासी गांव दैबलेन को नरवाना इंडस्ट्री एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उसके दो अन्य साथियों और वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, मोटरसाइकल और नगदी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
सीआईए नरवाना प्रभारी इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि तीन मई की रात नौ बजे किसान पेट्रोल पंप के मालिक रजनीकांत से मोटरसाइकिल पर सवार तीनों बदमाशों ने 35 हजार रुपये उस समय लूट लिए थे जब वह पेट्रोल पंप से घर जा रहे थे। समरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी के दोनों साथियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।