फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिले सब्जी विक्रेताओं के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल देने पहुंचे छातर गांव के कोरोना पॉजिटिव मिले सब्जी विक्रेताओं के घर के ? - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिला में बुधवार रात को कोरोना पॉजिटिव मिले तीन लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। सब्जी बेचने का काम करने वाले तीनोें लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच करवाई जाएगी। इसके साथ ही संगतपुरा और छात्तर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा जुटाई गई जानकारी के अनुसार संगतपुरा गांव निवासी युवक बाइक पर सब्जी बेचता है। इसके लिए वह जींद की सब्जी मंडी से सब्जी खरीदता और अपने गांव संगतपुरा और दरियावाला में सब्जियां बेचता था। वहीं छात्तर गांव निवासी दोनों व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में प्याज बेचते थे। यह लोग आसपास के गांवों में भी प्याज बेचते थे।
प्याज बेचने की अनुमति लेने के लिए करवाया टेस्ट तो मिला कोरोना पॉजिटिव
छात्तर गांव निवासी एक कोरोना पॉजिटिव ने फोन पर बताया कि वह जींद की सब्जी मंडी से प्याज लाकर आसपास के गांवों में बेचता है। लॉकडाउन के दौरान प्याज बेचने में कोई दिक्कत न हो, इसके चलते उसने सैंपल दिया था, लेकिन वह कोरोना पॉजिटिव निकला। अभी तक उसे खांसी, जुकाम, बुखार व अन्य किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। उसने बताया कि 15 दिन पहले जींद की सब्जी मंडी से प्याज लाया था। वहीं दूसरे व्यक्ति ने बताया कि वह जींद की सब्जी मंडी से प्याज लाकर बेचता रहा है।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में रहने वाले हर व्यक्ति की करवाई जाएगी थर्मल स्कैनिंग
संगतपुरा और छात्तर गांवों में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं। दोनों गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। संगतपुरा गांव के अलावा जाजवान, ढांडा खेड़ी, ईंटल कलां, ईंटल खुर्द, जुलानी, दरियावा जलालपुर कलां, जलालपुर खुर्द को बफर जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। छातर के आसपास के थुआ, डहौला तथा कुचराना कलां गांवों को बफर जोन में शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों के लिए उचाना के तहसीलदार आरसी शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग करवाई जा रही है। हर व्यक्ति की स्कैनिंग करवाई जाएगी, ताकि कोरोना संक्रमण का पूरी तरह से पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।

कंटेनमेंट जोन घोषित डिफेंस कॉलोनी में घर-घर जाकर सर्वे करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।- फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें