फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया छठ व्रत

Sat, 09 Nov 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी04: हांसी ब्रांच नहर के घाट पर पानी में खड़ा होकर पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जींद/नरवाना। जिले में शुक्रवार को छठ पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। व्रत रखने रखने वालों ने हांसी ब्रांच नहर के घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर और पूजा-अर्चना करने के बाद निर्जल व्रत का समापन किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल प्रकोष्ठ के संयोजक संतोष कुमार ने बताया कि छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने के लिए मिला। हर साल कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस छठ के व्रत को संतान की लंबी आयु, पति के स्वस्थ जीवन और घर-परिवार के सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है।
उन्होंने बताया कि नहर के घाट पर विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों के साथ मिलजुल कर यह महापर्व मनाया जाता है। इस व्रत को पूरी शुद्धता, पवित्रता और सच्चे मन से किया जाता है। उसकी सभी मनोकामनाएं छठी मैया पूरी करती हैं। व्रती राजू पाठक, शंकर शाह, चमन शर्मा, राजकुमार ने बताया कि यह महापर्व चार दिनों तक मनाया जाने वाला हिंदू लोक आस्था से जुड़ा एक बड़ा पर्व है। इसे महापर्व का दर्जा दिया गया है। छठ का व्रत सबसे कठिन व्रत में से एक है। इस दौरान व्रती 36 घंटे से भी ज्यादा समय के लिए निर्जला व्रत करके छठी मैया और भगवान सूर्य की उपासना करते हैं। अंतिम दिन सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती अपना व्रत खोलते हैं।
विज्ञापन

वहीं नरवाना में सिरसा ब्रांच नहर के घाट पर शुक्रवार को अलसुबह पूर्वांचल के निवासियों की भीड़ होने लगी थी। वीरवार रात से ही श्रद्धालु और व्रती महिलाएं घाटों पर एकत्रित होने शुरू हो गई थीं। इस दौरान व्रतियों ने परंपरागत गीतों और सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी की। नहर के घाट पर महिला, बुजुर्ग, युवा व छोटे बच्चे बेहद खुश दिखाई दिए। घाट के पास बच्चों ने खूब आतिशबाजी की।

08जेएनडी04: हांसी ब्रांच नहर के घाट पर पानी में खड़ा होकर पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। संवाद

08जेएनडी04: हांसी ब्रांच नहर के घाट पर पानी में खड़ा होकर पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें