08जेएनडी02-पुलिस की गिरफ्त में आर्यन हत्याकांड में शामिल आरोपी। संवाद
नरवाना। आर्यन हत्याकांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को सीआईए स्टाफ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उझाना निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में इससे पहले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आर्यन की हत्या के समय रेकी करने में शामिल सुमित कुमार अपने किसी परिचित से मिलने के लिए नरवाना आने वाला है। इस पर टीम ने बताई जगह पर छापा डालकर उसे पकड़ लिया। अब तक हत्या के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीआईए टीम ने 25 अक्तूबर को नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
उन्होंने रिमांड के दौरान खुलासा किया था कि हत्या से पहले उझाना निवासी अमरीक और सुमित कुमार ने आर्यन की रेकी की थी। इसके बाद 27 अक्तूबर को ही अमरीक और 28 अक्तूबर को मोहित काला को गिरफ्तार कर लिया था।
21 सितंबर को शहर के ढाकल निवासी आर्यन पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया था। आर्यन की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में आठ-दस युवकों के खिलाफ हत्या करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
08जेएनडी02-पुलिस की गिरफ्त में आर्यन हत्याकांड में शामिल आरोपी। संवाद