फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे तीन लाख रुपये

Fri, 15 Sep 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। रोहढ़ गांव के एक व्यक्ति से उसके भाई को अमेरिका भेजने के नाम पर रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले में सफीदों थाना पुलिस ने मेरठ कैंट उत्तरप्रदेश निवासी जावेद खान उर्फ अरमान, खरड़ गांव पंजाब निवासी परमिंद्र कौर के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव रोहढ़ निवासी बलजिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई जानपाल अमेरिका जाने का इच्छुक था। वह दिसंबर 2022 को अमेरिका जाने के लिए केन्या गया था और वहां से आगे अमेरिका पहुंचने के लिए जावेद खान निवासी मेरठ कैंट उत्तरप्रदेश से संपर्क किया और मेरे भाई को अमेरिका पहुंचाने का दावा किया। उसने इसकी पैसे की मांग की। आरोपी ने अपने एकांउट में पैसे डालने की बात की। उसकी बातों में आकर मैंने अपने बैंक खाते से आरोपी के खाते में तीन लाख रुपये डलवा दिए। उसने भाई को केन्या से दुबई भेज दिया। उसके बाद वे फिर पैसे मांगने लगा तो भाई ने उनको बताया की पैसे उनके खाते में जमा करवा दिए गए हैं। उसके बाद आरोपी ने मेरे भाई को फर्जी टिकट व वीजा दे दिया। जब उसने आरोपी से इस धोखाधड़ी के बारे में फोन पर बात की तो उन्होंने जान से मारने कि धमकियां देनी शुरू कर दी व पैसे वापस मांगने पर फोन ही उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें