06जेएनडी14: एनएसएस कैंप में नशा मुक्ति रैली काे हरी झंडी दिखाती सीजीएम मोनिका। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खांडा में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप के छठे दिन कानूनी जागरूकता और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजीएम मोनिका ने शिरकत की। सीजीएम मोनिका ने नशा मुक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और समाज में युवाओं के गिरते नैतिक पतन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए चरित्र निर्माण और नैतिकता का होना अनिवार्य है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार, देवेंद्र कौशिक, राजेश और धर्मवीर भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद