अपनी फटी वर्दी के साथ लौटते राइडर नरेश कुमार व अन्य पुलिस मुलाजिम।
- फोटो : Jind
ओमनगर में शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने पुलिस राइडर के साथ हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। व्यक्ति ने अन्य पुलिस कर्मचारियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह उसे पकड़ा और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि ओम नगर में दो व्यक्तियों कि बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। किसी व्यक्ति ने 100 नंबर पर फोन करके इसकी सूचना दी। पुलिस राइडर मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया तो झगड़े में शामिल ओम नगर निवासी हंसु ने एसपीओ नरेश कुमार के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद नरेश कुमार ने उन्हें सूचना दी। वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा तो हंसु ट्रैक्टर पुलिस कर्मचारियों पर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह से उसे पकड़ा गया। हंसु शराब के नशे में था। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।