फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की चेयरपर्सन दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के पक्ष में आईँ

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला के मामले में शनिवार को महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी जींद पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित व पुलिस का पक्ष जानकर इस मामले में जींद पुलिस की कार्रवाई को क्लीन चिट देकर दिल्ली पुलिस केेेे सिर पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ दिया था। इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने महिला के मामले की सही ढंग से सुनवाई नहीं होने पर सुमन बेदी की कार्रवाई के प्रति नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष प्रीति ने कहा कि आयोग महिलाओं को न्याय दिलवाने वाला आयोग है। इस मामले की जांच के लिए उनको खुद जींद आना था, लेकिन घरेलू परेशानी के चलते वह नहीं पहुंच पाईं। इस मामले की प्राथमिक जांच के लिए आयोग की सदस्य सुमन बेदी की जिम्मेदारी लगाई थी। उन्होंने बताया कि महिला आयोग के किसी भी मामले की जानकारी पुलिस द्वारा नहीं होती, जबकि आयोग की सदस्य सुमन बेदी की तरफ से जो बयान मीडिया को दिया गया था उसका प्रेस नोट भी पुलिस पीआरओ द्वारा जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह सुमन बेदी से बात कर खुद संज्ञान लेंगी। सुमन बेदी ने पुलिस को जो क्लीन चिट वाला ब्यान दिया था वह उनका निजी बयान था। इसमें महिला आयोग दोबारा से जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें