फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस आपराधिक मामले दर्ज हैं गोली में घायल शराब ठेकेदार नीलिमा पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दस आपराधिक मामलों में नामजद शराब ठेकेदार को गांव से निकलते ही दो युवकों ने गोली मार दी। खरकरामजी गांव निवासी शराब ठेकेदार अजय उर्फ नीलिमा को एक गोली बाजू में लगी है, जबकि दूसरी पास से गुजर गई। नीलिमा बोलेरो से घर से जींद जाने के लिए निकला था कि गांव की फिरनी पर उसे गांव के सुनील और बिटाना निवासी सचिन ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल नीलिमा को परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे, मगर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने सुनील, सचिव को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

अजय उर्फ नीलिमा ने बताया कि वह रविवार दोपहर 12 बजे अपने घर से बोलेरो गाड़ी में सवार होकर किसी काम से जींद जा रहा था। जब वह गांव की फिरनी पर पहुंचा तो सामने से एक आई-20 गाड़ी बोलेरो के सामने आकर रुकी। कार से खरकरामजी निवासी सुनील और बिटाना निवासी सचिन निकले और उस पर पिस्तौल से दो गोलियां चला दीं। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के बारे में अजय उर्फ नीलिमा से पूछताछ की। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि नीलिमा पर हमला करने के आरोप में खरकरामजी निवासी सुनील व बिटाना निवासी सचिन तथा तीन अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो बार पहले भी नीलिमा पर चलाई जा चुकी है गोली
नीलिमा पर पहले भी दो बार हमला हो चुका है। अजय शराब के ठेके लेता है। ठेकों को लेकर कई लोगों के साथ उसकी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते उसे गोली मारी गई है।
विज्ञापन

नीलिमा पर दस आपराधिक मामले दर्ज हैं
नीलिमा पर हत्या के प्रयास, मारपीट, शराब तस्करी के आरोप में लगभग दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में इसके खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई चली हुई है। ज्यादातर मामलों में अजय जमानत पर चल रहा है। कुछ मामले अदालत में विचाराधीन हैं।
आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित
नीलिमा पर गोली चलाकर फरार होने वाले सुनील और सचिन तथा तीनों अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। इसमें एक टीम सीआईए, एक टीम डिटेक्टिव तथा दो टीमें सदर थाना पुलिस की नियुक्त की गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दिनेश कुमार सदर थाना प्रभारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें