फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीन की कैसेट एक माह से खत्म

विज्ञापन
07जेएनडी30: टीबी वार्ड में एक्सरे करवाने आए मरीज। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल के नए भवन में स्थापित की गई एक्सरे मशीन की कैसेट लगभग एक माह पहले खत्म हो गई थी। इस कारण मरीजों के एक्सरे अस्पताल के नए भवन में न करवाकर टीबी वार्ड में करवाने के आदेश दिए गए थे, ताकि अस्पताल में व्यवस्था बनी रहे। इसके बाद अब एक महीना बीत जाने के बाद भी मुख्यालय से बजट न आने के चलते एक्सरे मशीन बंद है।
विज्ञापन

इसके कारण एक्सरे के लिए मरीजों को टीबी वार्ड में ही भेजा जा रहा है। इससे अब संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। अस्पताल में रोज 1500 से 1600 से बीच ओपीडी होती है। इनमें लड़ाई झगड़े, सड़क दुर्घटनाओं व अन्य मरीजों की जांच के प्रतिदिन लगभग 180 एक्सरे होते हैं। मशीन को ठीक करवाने के लिए कंपनी की तरफ से इंजीनियर बुलाए गए थे। तब इंजीनियर ने बताया था कि मशीन में जो कैसेट चलती थी, वह कंडम हो चुकी है। जो अब इस मशीन में चल नहीं सकती। इसके लिए नई कैसेट स्वास्थ्य विभाग को मंगवानी होगी। इस कैसेट को मंगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास बजट नहीं था। इसमें लगभग पांच लाख रुपये का खर्चा था। इस पर विभाग द्वारा मुख्यालय को लिखा गया था, लेकिन एक माह बाद भी बजट नहीं मिल पाने के चलते एक्सरे मशीन धूल फांक रही है। फिलहाल एक्सरे मशीन की कैसेट नहीं होने के कारण एक्सरे रुम के बाहर मशीन के खराब होने का नोटिस चस्पा हुआ है। टीबी वार्ड में रोगियों की जांच होती है और उन्हें दवा भी दी जाती है। ऐसे में एक्सरे करवाने आने वाले मरीजों को यहां इंतजार भी करना पड़ता है। इसके चलते मरीज मजबूरीवश यहां एक्सरे करवा रहे हैं।
बाक्स
टीबी वार्ड से मरीजों को निकलवानी पड़ेगी एक्सरे की फिल्म
नागरिक अस्पताल के नए भवन में चलने वाली एक्सरे मशीन से एक्सरे की फिल्म को रेडियोग्राफर द्वारा मरीज के एक्सरे को संबंधित चिकित्सक के व्हाट्सअप पर भेज दिया जाता था। टीबी वार्ड की एक्सरे मशीन से यह सुविधा नहीं मिल पा रही। इससे मरीज को फिल्म ही चिकित्सक के पास लेकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
मुख्यालय से मांगा गया बजट, टीबी वार्ड में करवाए जा रहे एक्सरे
एक्सरे मशीन की कैसेट खराब होने पर मुख्यालय को बजट के लिए पत्र लिखा गया था। फिलहाल बजट नहीं मिलने के कारण मशीन बंद है। फिलहाल टीबी वार्ड में चल रही मशीन से मरीजों के एक्सरे करवाए जा रहे हैं। जब तक मुख्यालय से एक्सरे मशीन की कैसेट के लिए बजट नहीं आता तब तक मरीजों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें