07जेएनडी17: लोगों की समस्याओं को सुनते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि लोहारू हलके के फरटिया गांव की अनुसूचित वर्ग की बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस नेता इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे है। सीएम नायब सिंह सैनी स्पष्ट कर चुके हैं कि यदि आवश्यकता पड़ी तो सीबीआई जांच कराई जाएगी। कांग्रेस इस संवेदनशील मामले पर भी राजनीति करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। देवेंद्र अत्री मंगलवार को अपने आवास पर हलके के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को फोन कर मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित वर्ग के लोग कांग्रेस के राज को नहीं भूले हैं। कांग्रेस राज में अनुसूचित समाज पर अत्यचार हुए थे। दलित समाज के हित में कोई काम कर सकता है तो भाजपा कर सकती है। दलित समाज के हितों की रक्षा सीएम नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सीएम नायब सिंह सैनी दे चुके हैं। कांग्रेस की छोटी सोच सामने आने लगी है। आज लोहारू हलके में हुई घटना को लेकर कांग्रेस नेता राजनीति रंग देने की कोशिश कर रहे है। कांग्रेस का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं बचा है। आज अपने अस्तित्व को बचाने लिए कांग्रेस जूझ रही है।