पीएचसी दरियावाला में वर्क सस्पेंड रखकर नारेबाजी करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
सीएचसी खरकरामजी में एक अप्रैल को मेडिकल अधिकारी डॉ. पंकज ने डीडीओ पावर सीएचसी खरकरामजी एवं एमओ पीएचसी रामराय डॉ. मनदीप सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया था। इस मामले में अब पुलिस ने डॉ. पंकज के खिलाफ मामला दर्ज करने क बाद जांच शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डॉ. मीना सिंह ने डॉ. पंकज को 60 दिनों के लिए डेपुटेशन पर नागरिक अस्पताल पंचकूला भेजने के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने भी डॉ. पंकज को जींद से रिलीव कर दिया है। वहीं सीएचसी खरकरामजी व पीएचसी दरियावाला के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार को भी वर्क सस्पेंड रखा।
डीआईजी ओपी नरवाल को दी शिकायत में डॉ. मनदीप सिंह ने कहा कि वह पीएचसी रामराय में मेडिकल अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इसके साथ उनके पास सीएचसी खरकरामजी की डीडीओ पावर है। एक अप्रैल को वह सीएचसी खरकरामजी गए हुए थे। यहां पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। इसके अलावा उन्हें किसी झूठे मामले में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी। डीआईजी ने कार्रवाई का अधिकार सदर थाना पुलिस को सौंप दिया था। सदर थाना पुलिस ने डॉ. पंकज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसआई विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डॉ. मीना सिंह ने डॉ. पंकज को 60 दिनों के लिए नागरिक अस्पताल पंचकूला में डेपुटेशन पर भेज दिया। वहीं सीएचसी खरकरामजी तथा पीएचसी दरियाला के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि जब तक डॉ. पंकज से उन्हें निजात नहीं मिलेगी, तब तक वह वर्क सस्पेंड रखेंगे।
डॉ. पंकज को उन्होंने 14 दिन के लिए सीएचसी उझाना में डेपुटेशन पर भेजा था। अब स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने डॉ. पंकज को 60 दिनों के लिए नागरिक अस्पताल पंचकूला में डेपुटेशन पर भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग जींद से उन्हें रिलीव कर दिया है। अब उनको पंचकूला में कार्य करना होगा। स्वास्थ्य कर्मचारियों को समझा दिया गया है। बुधवार से दोनों जगह कर्मचारी काम करने शुरू कर देंगे। डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
सीएचसी खरकरामजी में वर्क सस्पेंड रखकर नारेबाजी करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद- फोटो : Jind