फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका के मोबाइल पर संदेश भेजने व पीछा करने के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एक अध्यापिका के स्मार्ट फोन पर मैसेज भेजने और बाइक से उनका पीछा करने के आरोप में स्कूल के ही प्राचार्य व एक अध्यापक और दो बाइक सवार लोगों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक 42 वर्षीया अध्यापिका ने बताया कि वे एक गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल का प्राचार्य शिवनारायण और इतिहास अध्यापक सुरेश ने 19 मार्च को दोपहर बाद सवा तीन बजे और 22 मार्च शाम साढ़े छह बजे उसके व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेजे। जब उसने विरोध जताया तो उसको धमकी दी गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि दो अन्य बाइक सवार लोग उसका पीछा करते हैं। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला अध्यापिका के मोबाइल नंबर पर संदेश भेजने व धमकी देने के आरोप में प्राचार्य व एक अध्यापक व बाइक से पीछा करने के आरोप में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें