जींद। शहर की एक कॉलोनी निवासी दो युवकों पर एक महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर आठ माह तक ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये और सोने की अंगूठी ठग ली। महिला थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले आकाश व पंजाब के खनौरी निवासी राहुल ने उसको नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ जनवरी 2020 में दुष्कर्म किया था। इसके बाद उन्होंने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई माह तक यौन शोषण किया। लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने पर जब उसने इनकार कर दिया तो उन्होंने वीडियो उसके पति के पास भेज दिया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता देवी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म करने, वीडियो बनाकर वायरल करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।