फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का गर्भपात करवाने के आरोप में दंपती पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गर्भवती महिला को एमटीपी किट देकर गर्भपात करवाने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने जीतगढ़ गांव निवासी दंपती प्रदीप और सोनिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जीतगढ़ गांव के प्रदीप और सोनिया जींद के नैना क्लीनिक में तीन से 28 अक्तूबर के बीच गांव की ही एक पांच माह से गर्भवती महिला को क्लीनिक में लेकर आए थे। गर्भवती महिला को एमटीपी किट देकर उसका गर्भ गिरवाया। क्लीनिक में तैनात महिला चिकित्सक ने इसके बारे में नागरिक अस्पताल में सूचना दी।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक का कहना है कि गर्भवती महिला को एमटीपी किट दी गई थी। इसी कारण उसका गर्भ गिर गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक से पांच माह की लड़की का भ्रूण भी बरामद किया था। जांच अधिकारी एएसआई वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्रदीप और सोनिया को नामजद कर उनके खिलाफ महिला का गर्भपात करने, पांच माह की लड़की की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें