फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास एक बाइक सवार को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में राम नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह अपने भतीजे अनिल के साथ खेत में जा रहा था। जब वे सीआरएसयू के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उनको टक्कर मार दी। इसमें उसका भतीजा अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने अमित कुमार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें