05जेएनडी04: अधिकारियों को निर्देश देते हुए रिटर्निंग अधिकारी विवेक आर्य। स्रोत प्रशासन
जींद। उचाना विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य ने नामांकन प्रक्रिया से पहले वीरवार को लघु सचिवालय में ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाएं। नामांकन करने वाले सभी उम्मीदवारों से कहा कि वे चुनाव आयोग की हितायतों का पालन करें। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब उम्मीदवार आवेदन लेकर आए तो क्रमानुसार उस आवेदन की अच्छी तरह जांच करें। अगर आवेदन में किसी डॉक्यूमेंट की कमी है तो उसके बारे में उसे सूचित करें।
उन्होंने बताया कि उचाना विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। यहा प्रक्रिया 12 सितंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। नामांकन के वक्त नामांकन करने वाले व्यक्ति के साथ केवल चार व्यक्ति नामांकन कक्ष में आने की अनुमति होगी। नामांकन कक्ष पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। इसके अलावा चुनाव आयोग की सुविधा एप व वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी नामांकन पत्र भरा जा सकता है। ऑनलाइन नामांकन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित आरओ कार्यालय में जमा करवानी जरूरी है।
05जेएनडी04: अधिकारियों को निर्देश देते हुए रिटर्निंग अधिकारी विवेक आर्य। स्रोत प्रशासन