जुगेश मोर, प्राचार्य, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धरौदी।
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2024 बच्चों के लिए बेहतर अवसर है। इससे कम उम्र में ही बच्चों में प्रतियोगिता के प्रति जागरूकता आएगी। वह एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे।
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धरौदी के प्राचार्य जुगेश मोर ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2024 विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर है। इससे उन्हें कंपीटिशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हौसला मिलेगा। छोटी सी उम्र में बच्चों को प्रतियोगिता के बारे में पता चलेगा। इसके अलावा छात्रवृत्ति मिलने से अन्य विद्यार्थियों में भी पढ़ाई की ललक पैदा होगी। कक्षा में भी वे अन्य बातों के बजाय शिक्षा से संबंधित बातों पर ही चर्चा करेंगे। इसका छात्र-छात्राओं में इस योजना का बड़ा अच्छा संदेश जाएगा।
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2024 में कक्षा नौवीं से दसवीं तक के 23 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कक्षा 11वीं और 12वीं तक के भी 23 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रत्येक मेधावी छात्र को 75 हजार रुपये दिए जाएंगे, जबकि कक्षा नौवीं से दसवीं तक के मेधावी को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
बच्चों को आगे बढ़ने की मिलेगी प्रेरणा
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धरौदी के प्राचार्य जुगेश मोर का कहना है कि अमर उजाला की यह अच्छी शुरुआत है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं इससे वह नौकरी के लिए होने वाली परीक्षा की अच्छी तरह से तैयारी कर सकेंगे। यह छात्रवृत्ति ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को काफी आगे तक लेकर जाएगी। हालांकि शहरी क्षेत्र में भी काफी जरूरतमंद बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। उनके लिए भी यह बेहतर मौका है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मेधावी बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। वह अपने सपनों को एक अलग दिशा दे सकते हैं। उनके स्कूल से कई विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनके स्कूल के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा।