21जेएनडी09-बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर का जींद पहुंचने पर स्वागत
जींद। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर जिला जींद के बसपा कार्यालय में पहुंचे। कृष्ण जमालपुर ने कहा कि सीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर अभ्यर्थी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार तत्काल इस समस्या का समाधान करें। ऐसे में सीईटी को लेकर अभ्यर्थी भविष्य पर गंभीर संकट पैदा हो गया है। अभ्यर्थियों को अब तक एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुए हैं, जिसके चलते उनका परीक्षा में शामिल होना मुश्किल लग रहा है।
बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने हरियाणा सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से मांग की है कि तुरंत सभी लंबित एडमिट कार्ड जारी किए जाएं ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त हो सकें।
इस मौके पर बसपा के प्रदेश सचिव सूरत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मास्टर जिले सिंह कश्यप, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, जिला प्रभारी विरेंद्र ढुल, सत्यवान मांडी, जिला उपाध्यक्ष पं नरेश गौतम, पूर्व प्रत्याशी रणधीर सिंह घोघड़ियां, राजेश, जगसीर सुदकैन, राजेश, राकेश दहिया, रजत, डॉ. सूरजभान और अशोक रेढू भी मौजूद रहे।