फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को घर से बुलाकर लाठी-डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने के आरोप में तीन युवक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती में दोस्त को फोन कॉल पर घर बुलाकर उस पर तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती निवासी युवक शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त रात को कॉलोनी के ही उसके दोस्त पाली ने उसको फोन कर भिवानी रोड स्थित गोशाला के पास बुलाया तो उन्होंने रात को देर होने का हवाला देकर मना कर दिया लेकिन बाद भी उसने कई बार फोन किया। इस पर वह गोशाला चला गया। वहां पर पाली, अमन और अब्बू मौजूद थे।
जब वह उनके पास गया तो अमन ने उसको धक्का देकर गिरा दिया और पाली ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। फिर अब्बू ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। डंडा टूट जाने पर अब्बू ने किसी नुकीली चीज से उसके पेट पर वार किए। जैसे तैसे खुद की जान बचाकर वह भागा। इसके बाद आरोपियों ने घर आकर जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसपी जितेंद्र सिंह खटकड़ ने बताया कि इस मामले में अमन, पाली व अब्बू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें