फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी बन ओटीपी की जानकारी लेकर खाते से निकाले 90995 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कौशिक नगर निवासी निशांत गर्ग के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 90995 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि निकालने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के कौशिक नगर के निशांत गर्ग ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खाता एचडीएफसी बैंक शाखा में है। वह पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ा है। 16 मई उसके पास एक कॉल आई। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने खुद को एचडीएफसी बैंक से बताया। उसने कहा कि उसका खाता चालू कर रहा है और ओटीपी आने पर उसे बताए। उसके कुछ ही देर बाद मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आया। इसके बाद वह ओटीपी उस अज्ञात व्यक्ति को बता दिया। करीब आधे घंटे बाद उसके खाते से 90 हजार 995 रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। उसे बैंक में जाने के बाद पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर खाते से राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें