फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के फैसले के बाद असमंजस में रहे व्यापारी, मेन बाजार रहा पूरी तरह बंद

विज्ञापन
जींद में पूरी तरह से बंद मेन बाजार। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सरकार द्वारा अचानक से शनिवार और रविवार को बाजार बंद करने के फैसले के बाद शनिवार को जिले के दुकानदार काफी असमंजस में रहे। हालांकि सुबह कुछ दुकान खुली, लेकिन इसके बाद जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकानों को बंद कर दिया गया। हालांकि इससे व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार सिर्फ उन्हें परेशान कर रही है। वहीं शहर के सभी बाजारों में सप्ताहांत लॉकडान काफी असर रहा। मेन बाजार में गारमेंट्स व ज्वेलरी और कास्मेटिक्स की दुकानें हैं। यह सभी दुकान बंद रही। हालांकि ढाबे, मिठाई की दुकान, किराना दुकान व दवाइयों की दुकान खुली रही। वहीं जुलाना में भी शनिवार व रविवार को जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानें बंद रहीं।
किराना की दुकानें खुलने पर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। सरकार द्वारा शनिवार व रविवार को शहर के बाजार बंद की घोषणा के बाद नरवाना शहर के बाजार भी बंद रहे। हालांकि अस्पताल, किराना व दवाइयों की दुकानें खुली रही। वहीं किराना की दुकानें खुली रहने को लेकर भी अन्य दुकानदारों में रोष नजर आया। दुकानदारों का कहना है कि जब सरकारी आदेशों पर अन्य दुकानों को बंद किया गया है तो किराना की दुकानों को भी दो दिन बंद रखा जाना चाहिए। इसके बाद शहर में लॉकडाउन जैसे हालात रहेे। शहर थाना प्रभारी राकेश राणा ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद शहर में मुनियादी करवाकर शहर के दुकानदारों को सूचित कर दिया गया था कि शनिवार व रविवार को बाजार की दुकानें बंद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें