फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: व्यापारी को घर में बंधक बनाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Thu, 29 May 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। नचार खेड़ा गांव में भैंस व्यापारी अशोक के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। 22 मई को दोपहर 11 बजे अशोक बाइक से दुर्जनपुर से घर लौट रहा था। नचार खेड़ा में गांव के पवन ने उसका रास्ता रोक लिया। पवन अशोक को अपने घर ले गया और वहां उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पवन के पड़ोसी ने फोन कर अशोक की मां शकुंतला को सूचना दी। शकुंतला अपने पति सतबीर के साथ मौके पर पहुंची। वहां पहले से मौजूद प्रदीप ने शकुंतला और सतबीर के सिर पर डंडे से वार किया। शकुंतला बेहोश हो गई।
पवन की मां ने भी शकुंतला के साथ मारपीट की। अमित ने सतबीर को पीछे से पकड़ लिया। प्रदीप की पत्नी ने सतबीर के कंधे पर डंडे से वार किया। पवन की पत्नी ने लोहे की पाइप से अशोक के हाथ पर हमला किया। आसपास के लोगों को आता देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों को पहले नागरिक अस्पताल उचाना ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण जींद नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शकुंतला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें