फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर के अंदर से बसों का संचालन शुरू, मिली राहत

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी14-शहर के बीच से गुजरते हुए परिवहन समिति की बस। संवाद
विज्ञापन
जींद। कांवड़ यात्रा के चलते एक सप्ताह से शहर के बाहर से संचालित की जा रही हांसी, असंध, बरवाला व नरवाना रूट की बसों का संचालन अब फिर से शहर के अंदर से शुरू कर दिया गया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों से बसों में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिली है। अब उन्हें बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के डीआई विजय कुंडू ने बताया कि 11 अगस्त को शिवरात्रि के मद्देनजर बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेकर जींद से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने एक सप्ताह पहले शहर के अंदर से बसों का संचालन बंद कर दिया था।
सफीदों रोड, गोहाना रोड समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों के लिए शिविर लगाए गए थे। ऐसे में बसों को शहर के बाहरी मार्गों से निकाला जा रहा था।
हांसी व बरवाला रूट की बसों का आवागमन ईक्कस चौक व भिवानी रोड की ओर से निर्धारित किया गया था। वहीं नरवाना व असंध रूट की बसें फ्लाईओवर के रास्ते संचालित हो रही थीं। अब कांवड़ यात्रा के बाद स्थिति सामान्य होने पर बसों को फिर से निर्धारित शहरी मार्गों पर दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

हांसी, हिसार, बरवाला, असंध, करनाल, कैथल लोकल और नरवाना रूट की बसें बस स्टैंड से निकलकर गोहाना रोड, लघु सचिवालय, नागरिक अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, रानी तालाब, एसडी स्कूल, सफीदों गेट, रुपया चौक और सब्जी मंडी मोड़ होते हुए पटियाला चौक तक जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें