फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण कामगार यूनियन ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को शहर के नेहरू पार्क में हुई। यूनियन के जिला प्रधान कश्मीर सेलवार ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें निर्माण मजदूरों की मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर रोष जताया गया। इसके बाद निर्माण मजदूरों ने नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों का ज्ञापन श्रम विभाग के इंस्पेक्टर को सौंपा गया।
विज्ञापन

यूनियन के जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा मजदूरों के सामने मौजूदा दौर में चुनौतियां है। देश व दुनिया के विकास में मजदूरों एवं कारीगरों की मुख्य भूमिका रही है। इनकी मेहनत के कारण मानव जीवन में नई-नई तकनीक एवं खोज संभव हो सकी है। आज दुनिया का निर्माण करने वाले मजदूर बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी, बेघर जीवन जीने पर मजबूर हैं। इसका सीधा प्रभाव देश के असंगठित मजदूरों पर पड़ रहा है। बढ़ती बेरोजगारी के कारण निर्माण मजदूरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण मजदूरों के लिए कल्याण बोर्ड को भाजपा सरकार खत्म करने पर तुली हुई है। इसके कारण मनरेगा में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस अवसर पर रामनिवास, सुरेश करसोला, बारूराम, संदीप, कांता, कमलेश, रानी, बीरमती मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें