फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण कामगार यूनियन श्रम मंत्री के आवास पर डालेगी पड़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। भवन निर्माण कामगार यूनियन के नेता सुभाष पांचाल, भवन निर्माण यूनियन के ब्लॉक उपप्रधान सुलतान जांगड़ा व सचिव दीनदयाल के नेतृत्व में 28 व 29 जनवरी को सदस्य श्रम मंत्री अनूप धानक के आवास पर हिसार में पड़ाव डालेंगे।
विज्ञापन

सुभाष पांचाल ने कहा कि यूनियन का प्रतिनिधि बोर्ड में शामिल किया जाए। 90 दिन के जांच का काम यूनियन के माध्यम से किया जाए, जिससे मजदूरों को लाभ मिल सके। श्रम कानूनों को बहाल किया जाए। पंजीकरण का कार्य ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफ लाइन भी किया जाए। मजदूरों को समय पर सुविधाएं मिले और लाभ लेने में अधिकारियों की भी समय सीमा तय की जाए। पंजीकरण का काम बंद पड़ा हुआ है, जिसे शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि दो साल के दौरान इन्हीं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से भी बातचीत हो चुकी है। लेकिन खाली आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। दो जनवरी को श्रम मंत्री अनूप धानक से भी इन मसलों पर बातचीत हुई थी। उन्होंने भी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर गुलाब सिंह, आनंद, राजपाल, सुरेश करसोला, कश्मीर शामलों, कामरेड सुरजभान व शमशेर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें