फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद चले ईंटें-डंडे

Sat, 08 Jun 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। गांव धर्मगढ़ में दो पक्षों में कहासुनी के बाद ईंट व डंडों से हमला होने का मामला सामने आया है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर 9 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए है। एक पक्ष के छह व दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


धर्मगढ़ गांव निवासी गुरदयाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 12 वर्षीय बेटे की गांव के ही नन्ना के 16 वर्षीय बेटे के साथ कहासुनी हो गई थी। दोनों को समझाकर घर भेज दिया था, लेकिन नन्ना व उसके चारों लड़के रात में उनकी दुकान पर आए और बेटे के साथ हाथापाई करने लगे। शोर सुनकर जब वह बाहर आया तो देखा कि आरोपी उनके बेटे की पिटाई कर रहे थे। जब उसने अपनी पत्नी और भाई के साथ समझाने की कोशिश की तो उन्होंने ईंट और डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें काफी चोटें आईं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर डायल 112 को आते देख मौके से फरार हो गए। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें जींद रेफर कर दिया गया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने गुरदयाल की शिकायत पर नन्ना, उसकी पत्नी बबली, उसके चार लड़कों के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

वहीं दूसरे पक्ष के शिवचरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह अपने घर से पास खड़े थे। इस दौरान गुरदयाल, उसके बेटे राहुल व मामन राम ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके भाई शंकर व अजय को चोटें आई हैं। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने शिवचरण की शिकायत पर गुरदयाल, उसके बेटे राहुल व मामन राम के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें