केंद्र में आरक्षण पाने के लिए ब्राह्मणों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री से पैरवी करने की अपील की है। रविवार देर शाम खेड़ी तलौडा में अखिल भारतीय आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिराम दीक्षित ने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से मुलाकात की। दीक्षित ने कहा कि पिछले साल 29 नवंबर केंद्र में आर्थिक आधार पर 15 प्रतिशत आरक्षण पाने के लिए समिति की और से फाइल दी गई थी। इस फाइल को लेकर अभी तक सरकार ने कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई है।
प्रदेश की सरकार ब्राह्मणों के हक के लिए पैरवी करे। प्रदेश में आर्थिक आधार पर आरक्षण लाभ के लिए अढ़ाई लाख की जो शर्त थोपी गई है, उसके बढ़ाकर छह लाख किया जाए। प्रदेश में प्रथम था द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में ब्राह्मणों को सात प्रतिशात लाभ का नोटिफिकेशन जारी करवाया जाए। इस मौके पर तेलुराम, रामभगत, बलवान कौशिक, डॉ.वेदप्रकाश, सोमदत्त, फूलकुमार शास्त्री बलजीत शर्मा व मदन गोपाल मौजूद रहे।