फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो के मायूस कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़े : बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
बीरेंद्र स‌िंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि तीन योजना से सत्ता से दूर होने के कारण इनेलो कार्यकर्ता मायूस है। उन्होंने अपने समर्थकों को नसीहत दी कि इस मौके भुनाना चाहिए और इनेलो से मायूस कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़े। इनेलो व कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके साथ जुड़ना चाहते है। इसके लिए कोशिश आप लोगों को करनी है। केंद्रीय मंत्री गांव डूमरखां कलां में विलेज प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि आप लोगों की केंद्र, प्रदेश में सत्ता में हिस्सेदारी है। इससे अच्छा समय राजनीति तौर पर नहीं आ सकता है। सत्ता से तीसरी बार दूर हो चुकी इनेलो के प्रमुख नेता आज जेल है। इससे इनेलो कार्यकर्ता मायूस है। इसलिए सिर्फ कुछ कोशिश आप लोगों को करनी है और उनको साथ जोड़कर मजबूत करने का काम करे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वो हलके के सभी गांवों में जाकर जींद में होने वाली प्रदेशस्तरीय रैली का न्योता देंगे।

इस रैली में आने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीयध्यक्ष अमित शाह के अलावा केंद्र के दिग्गज नेताओं को न्योता देंगे। उन्होंने कहा कि अब तक जितनी भी रैली हुई है उन सभी रैलियों का रिकॉर्ड जींद में होने वाली रैली में प्रदेश के कौने-कौने से भीड़ पहुंच कर तोड़ने का काम करेंगी। इस मौके पर सुरेंद्रपाल एडवोकेट, हरेंद्र डूमरखां, विनोद सिंगला, दिलबाग श्योकंद, सुरेंद्र श्योकंद, जितेंद्र श्योकंद, दिलबाग दुर्जनपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें