फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डूमरखां स्कूल की दोनों क्रिकेट टीमों ने मारी बाजी

Fri, 08 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी18-विद्यालय परिसर में खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय स्टाफ  सदस्य। स्रोत स्
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय उच्च विद्यालय डूमरखां कलां की अंडर 14 व अंडर 17 क्रिकेट टीम ने जोनल स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता तीन अगस्त से छह अगस्त तक खरकभूरा में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

विद्यालय इंचार्ज नीलम ने बताया कि छात्रों ने कठिन परिश्रम व अनुशासन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। वहीं, पीटीआई रोहताश शर्मा ने बताया कि अंडर 14 टीम ने फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च विद्यालय सुरबरा को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर 17 टीम ने सेमीफाइनल में सुरबरा को 35 रन से शिकस्त दी और फाइनल में पहुंची।
फाइनल मुकाबला डूमरखां कलां व पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना के बीच खेला गया जिसमें डूमरखां की टीम ने 23 रन से जीत दर्ज की और खिताब पर कब्जा जमाया। खिलाडिय़ोंं की इस उपलब्धि पर गांव के सरपंच राहुल गोल्डी, विद्यालय प्रबंध समिति प्रधान सतप्रकाश व कोच दीपक श्योकंद को भी बधाइयां दी गई। इस मौके पर वेदप्रकाश, नरेश शास्त्री, अंजु नैन, प्रदीप श्योकंद और किरण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें