16जेएनडी23-रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए क्लब सदस्य। संवाद
नरवाना। लायंस क्लब और एसएस जैन सभा के सहयोग से पतराम नगर जैन स्थानक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में यमुनानगर की टीम श्री मां ब्लड सेंटर ने 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
क्लब के चेयरमैन पुनीत जैन ने कहा कि लोगों में रक्तदान के प्रति काफी उत्साह रहा। ब्लड कैंप की टीम के नरवाना पहुंचने से पहले ही लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए। विभिन्न संस्थाओं के समाजसेवी और शहरवासियों ने सभी ने इस शिविर में भाग लिया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही क्लब की ओर से एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया जाएगा।