फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड स्तरीय खेलों के विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तर पर लेंगे भाग

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शिक्षा विभाग द्वारा करवाई जा रही खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंतिम दिन अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग के बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग से आयोजित प्रतियोगिता में बाक्सिंग के अंडर-19 आयुवर्ग में राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल जींद से 49 किलो भारवर्ग में आशीष ने प्रथम, 69 किलो भारवर्ग में केशव ने प्रथम और 81 से ज्याद किलो भारवर्ग में नसीब ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बाक्सिंग में ही आधारशिला पब्लिक स्कूल के अंडर-17 आयु वर्ग में तरुण, आयुष और लक्ष्य पहले स्थान पर रहे। इनके अलावा कबड्डी अंडर-17 में एमएसएम बराह खुर्द की टीम प्रथम, सीएसएम स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-19 लड़कों में सीबीएसएम निडानी पहले और एमएसएम बराह खुर्द की टीम भी द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-14 में एमएसएम बराह खुर्द की टीम पहले और सीबीएसएम की टीम ने दूसरे स्थान पर रही। फुटबॉल अंडर-14 में आधारशिला पब्लिक स्कूल जींद की टीम पहले और जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 में हर्ष इंटरनेशनल स्कूल की टीम पहले, आधारशिला पब्लिक स्कूल जींद की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 में डीएवी पब्लिक स्कूल जींद की टीम पहले और इंडस पब्लिक स्कूल जींद की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें