फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसान मांगों को लेकर 20 सितंबर को चंडीगढ़ में जुटेगी भाकियू नैन

विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता रद्द करने को लेकर बैठक करने के दौरान किसान नेत
विज्ञापन
नरवाना। भारतीय किसान यूनियन नैन की प्रदेश स्तरीय आपात बैठक शुक्रवार को नई अनाज मंडी स्थित चौधरी घासी राम नैन किसान विश्राम गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता रोहतक जिला प्रधान रणबीर सिंह हुड्डा ने की। इसमें किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि भारतीय किसान यूनियन नैन के पूर्व प्रधान दिवंगत चौधरी घासी राम नैन की नौवीं बरसी 20 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में मनाई जाएगी। उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।
पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता रद्द करना, किसानों और मजदूरों के कर्ज बिना शर्त माफ करना तथा फसलों का भाव स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी-2 लागत पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर निर्धारित करना शामिल है। उन्होंने फसलों की खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली संशोधन बिल-2025 रद्द करने, स्मार्ट मीटर नहीं लगाने और बिजली क्षेत्र का निजीकरण रोकने की मांग उठाई गई। किसानों ने गन्ने का भाव 700 रुपये प्रति क्विंटल करने तथा धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग की। बैठक में धान खरीद को लेकर मंडियों में बारदाने और उठान की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त करने तथा खरीद प्रक्रिया में बायोमीट्रिक सिस्टम खत्म करने की मांग भी रखी गई।
पदाधिकारियों ने किसानों पर दर्ज मुकदमे बिना शर्त वापस लेने की मांग की। बैठक के दौरान फूल कुमार नैन को नरवाना ब्लॉक सचिव और बलदेव सिंह ढाकल को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगिंद्र घासी राम नैन ने कहा कि 20 सितंबर को होने वाली शोक सभा में मांगों को लेकर कोई कड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव जियालाल, वकील, बलवान सिंह नैहरा, लाभ सिंह, गंगा सिंह, रमेश, रामदिया नैन, सुरेश मलिक, गुरदीप सिंह व रामकला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें