जुलाना। दो मार्च को होने वाले नगर पालिका पार्षद और चेयरमैन के चुनाव के लिए भाजपा ने अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अंतिम दिन चुनाव प्रचार के लिए तीन मंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने जुलाना में दौरा कर प्रचार किया।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री श्रुति चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. संजय के पक्ष में प्रचार किया। भाजपा को टक्कर दे रहे निर्दलीय प्रत्याशी जोगेंद्र लाठर के पक्ष में पहलवानों ने प्रचार किया। अन्य निर्दलीय प्रत्याशी ने जुलूस निकालकर गली-गली पहुंचकर वोट मांगे। छोटे शहर की चौधर की जंग में भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है। मुकाबला इतना पेचीदा है कि 13665 वोटों के छोटी से नगर पालिका में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री को आना पड़ा।
नामांकन के बाद प्रतिदिन कोई न कोई भाजपा नेता ने जुलाना में दस्तक दी है। डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, सफीदों विधायक रामकुमार गौतम, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री और पूर्व मंत्री अनूप धानक सहित लोकल भाजपा नेता ने प्रत्याशी को जीताने के लिए दिन रात एक की हुई है। भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी जोगेंद्र लाठर के साथ दिखाई दे रहा है। फिलहाल दोनों के बीच मुकाबला बना हुआ है। इनके बीच पूर्व चेयरमैन के बेटे सुशील कुमार और देव कौशिक भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
भाजपा नेता अपनी टीम के बलबूते पर चुनाव में रफ्तार पकड़े हुए हैं और निर्दलीय प्रत्याशी जोगेंद्र लाठर भाईचारा व जुलाना से समस्याओं से निजात की दुहाई देकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का माहौल बना रहे हैं। जुलाना नगरपालिका में फेक्टर हैं, इनमें एक गांव, दूसरा मंडी और तीसरा लाइनपार का क्षेत्र है।
गांव में पांच हजार के करीब मतदाता है और लाइनपार करीब 2400 मतदाता हैं। मंडी में सात हजार के करीब मतदाता हैं। गांव में जाट समाज की अधिकता है। जाट समाज से ही जोगेंद्र लाठर हैं। मंडी से पूर्व चेयरमैन के लड़के सुशील कुमार भाग्य आजमा रहे हैं। लाइन पार तीन वार्डों में से दो वार्डों ने मिलकर अपना प्रत्याशी खड़ा किया हुआ है। मंडी जुलाना की चौधर का फैसला करने वाली है। मंडी किस तरफ करवट लेगी। इसका फैसला आने वाली दो मार्च को जाएगा। मंडी के मतदाता चौधर की जंग में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
28जेएनडी23-जुलाना की नई अनाज मंडी में मंत्री श्रुति चौधरी चुनाव कार्यक्रम के दौरान जुलाना। संवा
28जेएनडी23-जुलाना की नई अनाज मंडी में मंत्री श्रुति चौधरी चुनाव कार्यक्रम के दौरान जुलाना। संवा