फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने 10 साल में प्रदेश का भट्टा बैठाया : दीपेंद्र हुड्डा

Fri, 19 Jul 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना पहुंची कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना । कांग्रेस पार्टी की हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा वीरवार को जुलाना पहुंची। पुरानी अनाज मंडी से शुरू हुई पदयात्रा पुराने बस स्टैंड तक गई। पदयात्रा में रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पदयात्रा को देखकर भाजपा तिलमिलाई हुई है। भाजपा ने 10 साल में प्रदेश का भट्टा बैठा दिया है। दीपेंद्र ने कहा कि अगर भाजपा ने हरियाणा प्रदेश में 10 साल के अंदर कुछ कार्य किया है तो उसका हिसाब जनता को दे। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष से 11 सवाल के जवाब मांग रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बताएं की प्रदेश में कोई 11 काम किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में देशभर में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। हरियाणा में जो वैट कांग्रेस सरकार में आठ प्रतिशत था वह अब 17 प्रतिशत है। हरियाणा में सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। भाजपा ने एससी और बीसी समाज की सारी स्कीमें बंद कर दी हैं। कांग्रेस शासन में गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जा रहे थे, उस योजना को भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो नौकरियां दी हैं उनमें बाहर के लोगों को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा ने कौशल रोजगार निगम में बिना आरक्षण, बिना पेंशन कच्ची नौकरियां दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गरीब आदमी को सुविधा देने की जरूरत थी, मगर उसने उनको परिवार पहचान पत्र और पोर्टल में उलझा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, रोहित दलाल, नवीन सांगवान, धर्मेंद्र ढुल, नरेंद्र लाठर, जगबीर ढिगाना, राजपाल लाठर, धर्मपाल कटारिया, मोहित लाठर, महाबीर कंप्यूटर, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन पवन दुहन, अनिल दलाल, सुभाष अहलावत, राममेहर मलिक, प्रदीप गिल, सुरेश गोयत, सारंग शमशेर ढाठरथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें