फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तहसील आकर मायूस लौटे लोग, वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दिखी

Fri, 19 Jul 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी14-रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को मांग पत्र सौंपते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर। संवाद
विज्ञापन
जींद। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण जिले में चार दिन से कोई कार्य नहीं हो रहा है। तहसील कार्यालय और ई-दिशा केंद्र में लोग आकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री, जमाबंदी, इंकताल, फर्द, नकल जैसे कार्य नहीं हो रहे हैं। तहसील कार्यालय में अपने कार्य करवाने के लिए उम्मीद के साथ लोग सुबह आ जाते हैं, लेकिन दोपहर तक इंतजार करने के बाद लौट जाते हैं। जिला प्रशासन ने वीरवार से तहसील और ई-दिशा केंद्र में वैकल्पिक व्यवस्था करने के बारे में कहा था, लेकिन पिछले तीन दिनों जैसा ही हाल रहा। तहसील कार्यालय में लोग इंतजार करते दिखाई दिए, लेकिन जिला प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था हवा हवाई दिखाई दी। लोगों को अभी तक यह भी नहीं पता कि यह हड़ताल कब तक जारी रहेगी।

तहसील कार्यालय और ई-दिशा केंद्र में कर्मचारियों की व्यवस्था शुक्रवार से की जाएगी। लोगों के तहसील और ई-दिशा केंद्र से संबंधित कार्य प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। -शालिनी लाठर, तहसीलदार, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद और विधायक को सौंपा ज्ञापन

हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स की सेवाएं नियमित करने के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने जुलाना में लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपा। वीरवार को डाटा एंट्री ऑपरेटर सामूहिक अवकाश पर रहे। इसके कारण तकरीबन सभी विभागों में कुर्सियां खाली रहीं। लोगों विभागों से बिना कार्य करवाए ही लौटना पड़ा। डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने मांगपत्र में बताया कि जिन विभागों में हारट्रोन के माध्यम से अनुबंध आधार पर कर्मचारी कार्यरत हैं और पद स्वीकृत नहीं है, वहां तत्काल प्रभाव से उन कर्मचारियों के पदों के विरुद्ध पद स्वीकृत करवाए जाएं। हर तीन वर्ष के बाद देय वेतन संशोधन संबंधित लाभ एरियर सहित शीघ्र किया जाए। संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार शिक्षा का अधिकार की अनुपालना में शिक्षा भत्ता प्रदान किया जाए। कर्मचारियों तथा उनके परिवार में यदि किसी भी व्यक्ति के साथ स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो जाता है तो पूरे परिवार का भरण-पोषण या जीवनयापन असंभव हो जाता है, इसलिए सरकार से आह्वान है कि कर्मचारियों को चिकित्सा भत्ता, कैशलेस सुविधा किसी भी कारण से कर्मचारी की मृत्यु होने के बाद एक्सग्रेसिया स्कीम का लाभ प्रदान किया जाए। अब डाटा एंट्री ऑपरेटर 21 जुलाई को पंचकूला के सेक्टर-5 में बैठक कर रणनीति बनाएंगे। उसके बाद चंडीगढ़ में सीएम आवास का घेराव करेंगे।

18जेएनडी14-रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को मांग पत्र सौंपते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें